A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जाने क्यों एक ओवर के लिए धोनी ने छोड़ा मैदान, कोहली ने की विकेटकीपिंग

जाने क्यों एक ओवर के लिए धोनी ने छोड़ा मैदान, कोहली ने की विकेटकीपिंग

क्रिकेट जितना अधिक अनिश्चितताओं से भरा खेल है उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प, इससे जुड़ी घटनाएं होती हैं।

cricket- India TV Hindi
cricket

नई दिल्ली: क्रिकेट जितना अधिक अनिश्चितताओं से भरा खेल है उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प, इससे जुड़ी घटनाएं होती हैं। मैदान के भीतर ऐसी कई घटनाएं क्रिकेट के खेल ने हमें दिखाईं हैं जिस पर हम आज भी चर्चा कर लेते हैं। ऐसा ही एक वाकया भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी जुड़ा है। दरअसल कैप्टन कूल माही को एक मैच के दौरान मजबूरन एक ओवर के लिए मैदान छोड़ना पड़ा था और उनकी जगह विराट कोहली ने विकेट कीपिंग की थी।

क्या था पूरा मामला:    

मीरपुर (बांग्लादेश) के शेर-ए-बंग्ला स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मैच हो रहा था। बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और 43 ओवर खत्म हो चुके थे। 44वां ओवर फेंका जाना था, तभी कैप्टन कूल माही यानी महेंद्र सिंह धोनी को नेचर कॉल की जरूरत महसूस हुई। उन्होंने मैदान छोड़ दिया और उनकी जगह कीपिंग ग्लव्स पहनकर विराट कोहली ने मोर्चा संभाल लिया। दिलचस्प बात यह थी कि कीपिंग के दौरान कोहली ने पैड नहीं पहना। वो सिर्फ ग्लव्स पहनकर ही कीपंग करने लगे जो इस बात का संकेत था कि जल्द ही माही मैदान पर एंट्री करेंगे। इस बात की पुष्टि टीम मैनेजर विश्वदीप जे ने भी की थी। हालांकि धोनी एक ओवर के बाद ही मैदान पर उतर गए और फिर से विकेट कीपिंग करने लगे। यह शायद क्रिकेट इतिहास का पहला मैच था जिसमें विराट कोहली ने बैटिंग, फील्डिंग, बॉलिंग और बैटिंग की। गौरतलब है कि इससे पहले एक और भारतीय खिलाड़ी और ब्रिटिश अंपायर भी इसी कारण के चलते कुछ देर के लिए मैदान छोड़ चुके हैं।

Latest Cricket News