नई दिल्ली: डेयरडेविल्स को एक और झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और ज्यां पॉल ड्यूमिनी के बाद अब बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चिकनपॉक्स के कारण तकरीबन एक सप्ताह के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के वह इस समय मुंबई में अपने घरे में हैं और दिल्ली के पहले मैच का हिस्सा नहीं होंगे। श्रेयस आठ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और 11 अप्रैल को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ होने वाल मैच में नहीं खेलेंगे।
इन तीनों के अलावा श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज भी आईपीएल के शुरुआती दौर में टीम के साथ नहीं होंगे। वह इस समय मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं।
अय्यर को हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में चोटिल कप्तान विराट कोहली के विकल्प के तौर पर भारतीय टीम में चुना गया था। वह डेयरडेविल्स के साथ आईपीएल के दो संस्करणों से हैं।
Latest Cricket News