1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: केन्या IPL के जरिए पर्यटन को देगा बढ़ावा

IPL 10: केन्या IPL के जरिए पर्यटन को देगा बढ़ावा

IPL की लोकप्रियता कितनी बड़ चुकी है इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है की अब केन्या ने IPL के जरिए अपने देश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरु की है

pune - India TV Hindi
pune

नैरोबी: IPL की लोकप्रियता कितनी बढ़ चुकी है इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है की अब केन्या ने IPL के जरिए अपने देश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरु की है, ताकि भारत के लोग उनके देश में आकर छुट्टियां बिताए। केन्या के पर्यटन विभाग ने यह बात कही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, केन्या पर्यटन बोर्ड ने IPL टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के साथ अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंत्वय विपणन और प्रचार अभियान के लिए 250,000 का करार किया है। 

यह भी पढ़े:

केटीबी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेटी रेडियर ने रविवार को एक बयान में कहा है, "हमें उम्मीद है कि आईपीएल की अग्रणी टीमों में से एक के साथ करार करना केन्या को छुट्टियां बिताने के लिए पसंदीदा स्थानों में शामिल करने के लिए कारगर साबित होगा।" आईपीएल क्रिकेट की सबसे मशूहर लीग है। साथ ही यह विश्व के सभी खेल लीगों में छठे स्थान पर है। केटीबी को उम्मीद है कि लीग के 15 देशों में प्रसारण के जरिए उसे फायदा होगा। 

रेडियर ने कहा, "हम सोशल मीडिया के जरिए 50 लाख लोगों से जुड़ने का लक्ष्य बना रहे हैं जहां भारतीय प्रशंसक केन्या में छुट्टियां बिताने का तोहफा जीत सकें।" केटीबी टीम के साथ मिलकर 31 अगस्त तक प्रचार का काम करेगी और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहेगी। भारत केन्या का तीसरी सबसे बड़ा पर्यटन बाजार है। केटीबी को उम्मीद है कि क्रिकेट से जुड़ाव से देश को फायदा होगा। 

Latest Cricket News