A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: रैना ने पूरी टीम को दिया जीत का श्रेय

IPL 10: रैना ने पूरी टीम को दिया जीत का श्रेय

कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुजरात लॉयन्स के सामने भले ही 187 रनों का विशान स्कोर खड़ा किया था, लेकिन सुरेश रैना की 84 रनों की पारी के सामने ये विशाल स्कोर भी छोटा पड़ गया।

suresh raina team- India TV Hindi
suresh raina team

कोलकाता: कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुजरात लॉयन्स के सामने भले ही 187 रनों का विशान स्कोर खड़ा किया था, लेकिन सुरेश रैना की 84 रनों की पारी के सामने ये विशाल स्कोर भी छोटा पड़ गया। रैना ने ऐसी पारी खेली जिसकी टीम को बेहद जरुरत थी, लेकिन कप्तान रैना ने इस जीत का श्रेय खुद न लेकर अपनी पूरी टीम को दिया। 

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पांच विकेट पर 187 रन बनाये थे जिसके जवाब में लायन्स ने छह विकेट पर 188 रन बनाकर जीत दर्ज की। रैना ने शानदार पारी खेली और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। रैना ने बाद में कहा, यह हमारे लिये महत्वपूर्ण मैच था और हमने अच्छी गेंदबाजी की। हमने बहुत दमदार वापसी की। इसके बाद मैंने, मैकुलम और जडेजा ने अच्छी साझेदारियां निभायी। सही क्रिकेटिया शाट खेलना महत्वपूर्ण था। क्रास बल्ले से शाट खेलने की जरूरत नहीं थी। 

उन्होंने अपने गेंदबाजों की भी तारीफ की। रैना ने कहा, बासिल थम्पी के रूप में गुजरात को अच्छा गेंदबाज मिला है। फॉकनर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और गौतम गंभीर को आउट किया। कुल मिलाकर यह पूरी टीम का प्रयास था। केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा श्रेय गुजरात लायन्स के बल्लेबाजों को दिया। उन्होंने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन उनकी टीम काफी खतरनाक है। मुझे लगा था कि हमारा स्कोर काफी अच्छा है विशेषकर जिस तरह से हमारा गेंदबाजी आक्रमण है लेकिन फिंच और मैकुलम ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे मध्यक्रम के बल्लेबाजों से पूरी तरह से दबाव हट गया। इसके बावजूद हमारे के लिये इस मैच में कई सकारात्मक पहलू रहे। 

Latest Cricket News