A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: शाकिब लौटे वतन, KKR को हो सकता है नुकसान

IPL 10: शाकिब लौटे वतन, KKR को हो सकता है नुकसान

IPL 10 में अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में से 7 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी कोलकाता नाइट राइर्डस टूर्नामेंट में दूसरे पायदान पर काबिज़ है, लेकिन कोलकाता के लिए अब एक बुरी खबर आई है।

shakib al hasan- India TV Hindi
shakib al hasan

कोलकाता: IPL 10 में अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में से 7 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी कोलकाता नाइट राइर्डस टूर्नामेंट में दूसरे पायदान पर काबिज़ है, लेकिन कोलकाता के लिए अब एक बुरी खबर आई है। हाल ही में क्रिस लिन के केकेआर के साथ वापस जुड़ने की खबर आई थी, तो वहीं अब वर्ल्ड क्रिकेट के बड़े स्टार के अपने वतन वापस लौटने की भी खबर आई है। (IPL 10: युवी का यही अंदाज़ तो बनाता है उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग )

कोलकाता के स्टार ऑल-राउंडर शाकिब उल हसन अब IPL 10 के बाकी किसी भी मैच के लिए मौजूद नहीं रहेंगे। शाकिब वतन वापस लौट रहे हैं, वो आयरलैंड में होने वाली ट्राई सीरीज़ में खेलने के लिए वापस जा रहे हैं। इस सीरीज़ में आयरलैंड के अलावा, बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। IPL 10 में शाकिब ने वैसे तो अभी तक सिर्फ एक मुकाबला खेला हैं और उनके जानें का नुकसान कोलकाता को आगे हो सकता है क्योंकि वो कोलकाता टीम के अहम खिलाड़ी हैं। शाकिब ने IPL में कुल 43 मुकाबलें खेले है जिसमें उन्होंने 498 रन बनाए हैं, तो वहीं उन्होंने 43 विकेट भी लिए हैं।

Latest Cricket News