1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: शनिवार को IPL मैच के दौरान ईडन गार्डन्स में मौजूद रहेंगे SRK

IPL 10: शनिवार को IPL मैच के दौरान ईडन गार्डन्स में मौजूद रहेंगे SRK

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान शनिवार को IPL 10 के कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अंतिम लीग मैच के लिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मौजूद होंगे। तो वही इम मौके पर उनके साथ अन्य फिल्मी सितारें भी मौजूद रहेंगे।

shahrukh khan- India TV Hindi
Image Source : PTI shahrukh khan

कोलकाता: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान शनिवार को IPL 10 के कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अंतिम लीग मैच के लिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मौजूद होंगे। तो वही इम मौके पर उनके साथ अन्य फिल्मी सितारें भी मौजूद रहेंगे। शाहरुख केकेआर के मालिक भी हैं। इसकी पुष्टि करते हुए केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने गुरुवार को कहा, "आप शाहरुख को शनिवार को देखेंगे। उनके साथ और भी सितारे आएंगे।" कभी स्कूल की फ़ीस भी न भर पाने वाले रोहित शर्मा के फ़्लैट की क़ीमत जानकर रह जाएंगे दंग

रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब (आरसीजीसी) में आयोजित नाइट गोल्फ समारोह में मैसूर ने कहा, "शाहरुख को इसका इंतजार है। मैं भी रेड चिलीज (कंपनी) में हूं और इसलिए जानता हूं कि उन पर कितना दबाव होता है। वह कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। अभी उन्होंने एक बड़ी फिल्म की शूटिंग पूरी की है और दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है।" इस आईपीएल सीजन में शाहरुख अब तक केवल एक मैच में शामिल हुए हैं। यह मैच कोलकाता का गुजरात लायंस के खिलाफ राजकोट में था। मैसूर ने कहा कि शाहरुख को कनाडा में टेड सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था। इसके बाद उन्हें सान फ्रांसिस्को फिल्मोत्सव में सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि वह ये सब कैसे कर पाए लेकिन उन्होंने काफी यात्राएं की हैं और अब भी कर रहे हैं। वह मैचों के साथ जुड़े रहे। आपने उनके ट्वीट देखे होंगे, लेकिन वह स्वयं उपस्थिति नहीं हो पाए। वह कोलकाता के पहले मैच के लिए राजकोट आए थे और उस मैच में अच्छा परिणाम मिला था। आशा है कि उनके साथ टीम की अच्छी किस्मत भी लौटगी।" IPL 2017: मुंबई के खिलाफ पंजाब को जीत और भाग्य दोनों की ज़रूरत

Latest Cricket News