1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-10: फटाफट क्रिकेट के कायल फैंस पर घायल क्रिकेटर्स की मार

IPL-10: फटाफट क्रिकेट के कायल फैंस पर घायल क्रिकेटर्स की मार

इंडियन प्रीमियर लीग का दसवां सत्र कल जब शुरू होगा तो क्रिकेट प्रेमियों को धूमधड़ाके और रोमांच से भरे इस टी20 लीग में विराट कोहली और कई अन्य स्टार खिलाडि़यों की ग़ैर मौजूदगी यक़ीनन खलेगी।

Ashwin

इसी तरह पुणे सुपरजाइंट्स को आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की कमी खलेगी लेकिन सभी की निगाह बेन स्टोक्स पर टिकी रहेंगी जिन्हें पुणे ने 14.5 करोड़ रूपये में खरीदा। बिग बेन यानि स्टोक्स की प्रत्येक गेंद और प्रत्येक रन की तुलना उन्हें मिलने वाली धनराशि से की जाएगी। धोनी से भले ही कप्तानी छीन ली गयी हो लेकिन पुणे के लिये वह फिर भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा फिर से चेन्नई की टीम से जुड़ने से पहले धोनी किसी अन्य टीम के साथ एक और ट्राफी अपने नाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। 

पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ और फाफ डुप्लेसिस पिछले साल चोटिल हो गये थे और उसकी भरपायी वे इस बार करना चाहेंगे। 

Latest Cricket News