IPL-10: फटाफट क्रिकेट के कायल फैंस पर घायल क्रिकेटर्स की मार
IPL-10: फटाफट क्रिकेट के कायल फैंस पर घायल क्रिकेटर्स की मार
India TV Sports Desk
Published : Apr 04, 2017 04:47 pm IST, Updated : Apr 04, 2017 04:49 pm IST
इंडियन प्रीमियर लीग का दसवां सत्र कल जब शुरू होगा तो क्रिकेट प्रेमियों को धूमधड़ाके और रोमांच से भरे इस टी20 लीग में विराट कोहली और कई अन्य स्टार खिलाडि़यों की ग़ैर मौजूदगी यक़ीनन खलेगी।
Mustafizur Rahman
मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई फिर से डेविड वार्नर करेंगे। उसकी टीम लगभग पहले जैसी ही है जिसमें युवराज सिंह, दीपक हुड्डा और शिखर धवन शामिल हैं। पूरी तरह फिट होने पर आशीष नेहरा और मुस्तफिजुर रहमान कहर बरपा सकते हैं।