1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: करुण नायर बोले, 'युवा टीम ने एकता के साथ निडर होकर खेला'

IPL 10: करुण नायर बोले, 'युवा टीम ने एकता के साथ निडर होकर खेला'

IPL 10 में मंगलवार रात दिल्ली और हैदराबाद के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में अपने बल्लेबाजों की संतुलित पारियों के दम पर दिल्ली ने हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया।

karun nair- India TV Hindi
karun nair

नई दिल्ली: IPL-10 में मंगलवार रात दिल्ली और हैदराबाद के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में अपने बल्लेबाजों की संतुलित पारियों के दम पर दिल्ली ने हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ प्लेऑफ में प्रवेश की संभावनाए बरकरार रखने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान करुण नायर का कहना है कि एक युवा टीम होने के नाते सभी खिलाड़ियों ने एकता के साथ निडर होकर खेला। दिल्ली की अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में खेले गए तीसरे मैच में यह दूसरी जीत है। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर हैदराबाद ने तीन विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवरों में दिल्ली के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली ने 19.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर हासिल कर जीता। चोटिल कप्तान जहीर खान की अनुपस्थिति में दिल्ली की कमान संभालने वाले नायर ने एक वेबसाइट को दिए बयान में कहा, "मुझे लगता है कि यह शानदार जीत थी। हमें एक युवा टीम होने के नाते एक होकर खेलना चाहिए। इसलिए, हम मैदान पर उतरे और पूरी निडरता के साथ खेले।"IPL 2017: दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ़ की उम्मीद ज़िंदा रखी 

इस मैच में दिल्ली के लिए 39 रन बनाने वाले नायर ने कहा कि उनकी टीम की योजना हैदराबाद के गेंदबाजों पर दबाव डालने की थी। उन्होंने कहा, "दिल्ली की बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष चार खिलाड़ी युवा थे और इसलिए हमने हैदराबाद की टीम के गेंदबाजों की हर गेंद का मजबूत जवाब दिया।" इस जीत के साथ ही दिल्ली ने आठ टीमों की तालिका में गुजरात लायंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पछाड़ते हुए छठा स्थान हासिल किया है। वह 7वें स्थान पर पहुंची गुजरात से नेट रन रेट के आधार पर आगे है।

Latest Cricket News