नीलामी में जब अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद के लिए जो कीमत अदा की गई थी उसे देखकर लगा था कि शायद हैदराबाद ने उन्हें ज्यादा कीमत दे दी। लेकिन राशिद ने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि उन्हें जो चार करोड़ रुपये मिले उसके वह हकदार थे।
अपनी मिस्ट्री लेग स्पिन से उन्होंने पूरे संस्करण में बल्लेबाजों को खूब छकाया और रन भी बनाने नहीं दिए। टीम को जब जरूरत पड़ी राशिद ने विकेट भी निकाले। टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस संस्करण में उन्होंने 14 मैच खेले और 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में छठे स्थान पर रहे। उन्होंने 6.62 की औसत से 358 रन दिए।
Latest Cricket News