राहुल की टीम के ही एक युवा स्पिनर ने अपनी फिरकी से कम उम्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को हैरान किया। वॉशिंगटन सुंगर की ऑफ स्पिन प्रतिभा पर स्टीवन स्मिथ को इतना भरोसा था कि उन्होंने फाइनल में पावर प्ले में सुंदर को गेंद थमा दी। सुंदर ने मुंबई को रन नहीं बनाने दिया जिसका फायदा दूसरे छोर से गेंदबाजों ने विकेट ले कर उठाया। यह काम उन्होंने इस पूरे संस्करण में किया। महज 17 साल के सुंदर ने अपने पहले आईपीएल में 11 मैचों में आठ विकेट लिए और सिर्फ 6.16 की औसत से रन खर्च किए।
Latest Cricket News