मोहाली: IPL में पंजाब से मंगलवार को हारने के बाद कोलकता के ओपनर क्रिस लिन ने साफ़-साफ कह दिया है कि उन्होंने और सुनील नारायण की सलामी जोड़ी ने भले ही अच्छा प्रदर्शन किया हो लेकिन उनकी टीम के नये बल्लेबाज़ी क्रम से करिश्मे की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।
आपको बता दे कि कल रात किंग्स इलेवन पंजाब के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम लिन की 52 गेंद में 84 रन की पारी के बावजूद 14 रन से हार गई।
लिन ने कहा, हमारा संयोजन नया है जिसमें मैं और सुनील एक साथ आ रहे हैं और रोबिन उथप्पा की टीम में वापसी हुई है। इसलिए हम नये बल्लेबाजी क्रम के साथ शुरूआत में ही करिश्मे की उम्मीद नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा, लेकिन साथ ही मुझे लगता है कि टीमें इस बल्लेबाजी क्रम से डरी हुई हैं। मुझे लगता है कि इस मैच से काफी सकारात्मक चीजें मिली और हमें कोई समस्या नहीं होगी।
Latest Cricket News