1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: गेल ने जिस बल्ले से पूरे किए 10 हज़ार रन, वो करेंगे नीलाम

IPL 2017: गेल ने जिस बल्ले से पूरे किए 10 हज़ार रन, वो करेंगे नीलाम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के घुरंधर बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने जिस बल्ले से टी-20 क्रिकेट में 10 हज़ार रन पूरे किए हैं उसे वह नीलाम करेंगे और नीलामी से मिलने वाली रकम को वह चौरिटी में ख़र्च करेंगे।

Chris Gayle- India TV Hindi
Chris Gayle

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के घुरंधर बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने जिस बल्ले से टी-20 क्रिकेट में 10 हज़ार रन पूरे किए हैं उसे वह नीलाम करेंगे और नीलामी से मिलने वाली रकम को वह चौरिटी में ख़र्च करेंगे।

गेल ने गुजरात लायंस के खिलाफ सिर्फ 38 गेंद में 77 रन बनाए। इसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। लेकिन वह अब उस बल्ले से नहीं खेलेंगे और ना ही वो बल्ला क्रिस गेल अपने पास रखेंगे.। क्रिस गेल ने ख़ुद ये बयान दिया है।

बल्ले की नीलामी से मिलने वाले पैसों को चैरिटी में देंगे गेल

गेल ने कहा, ‘इस बल्ले से मैंने 10 हज़ार रन टी 20 रन पूरे किए हैं, इसे मैं नीलामी में लगा सकता हूं और इससे मिलने वाली रकम को मैं चैरिटी में खर्च कर सकता हूं। जो भी इस बल्ले को ख़रीदना चाहता है वो क्रिस गेल फाउंडेशन से संपर्क कर सकता है।’

रिकॉर्ड को बनाने के लिए बेक़रार थे गेल

क्रिस गेल ने टी-20 में अपने 10 हजार रन पूरे होने पर कहा, “इस रिकॉर्ड को रचने के बाद मै बेहद खुश हूँ. सैमुअल बद्री ने मुझे इसके बारे में बताया था कि मैं 10 हज़ार रनों से सिर्फ 3 रन दूर हूं। सैमुअल बद्री की वो बात मेरे जहन में घूम रही थी लेकिन जब मैंने वो कारनामा कर दिखाया तो फिर मैंने खुद से कहा कि सुनो अब ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की ज़रूरत है। मै अपने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था और सच कहूँ तो मै काफी नर्वस भी था आगे भी मै इसी तरह से खेल कर अपने फैन्स को खुश करता रहूँ।”

इसी के साथ ही क्रिस गेल टी-20 में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं. गेल के नाम टी 20 क्रिकेट में 18 शतक और 79 अर्धशतक हैं.

Latest Cricket News