1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: कोरी ऐंडरसन ने जहीर खान की तारीफ में कही यह बात

IPL 2017: कोरी ऐंडरसन ने जहीर खान की तारीफ में कही यह बात

IPL 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स को उसके आखिरी मैच में जीत दिलाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी कोरी ऐंडरसन का कहना है कि उनकी टीम के कप्तान जहीर खान स्मार्ट क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

Corey Anderson | BCCI- India TV Hindi
Corey Anderson | BCCI

नई दिल्ली: IPL 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स को उसके आखिरी मैच में जीत दिलाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी कोरी ऐंडरसन का कहना है कि उनकी टीम के कप्तान जहीर खान स्मार्ट क्रिकेट खिलाड़ी हैं। दिल्ली ने शनिवार को घरेलू दर्शकों के सामने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को 51 रनों से हराकर इस सीजन में लगातार दूसरी जीत हासिल की। यह दिल्ली का IPL 10 में तीसरा मैच था।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 39 रन बनाए थे। ऐंडरसन ने दिल्ली के लिए 39 रन बनाए थे। एंडरसन ने कहा, ‘एक गेंदबाज के रूप में आपको खेल को समझना जरूरी है। जहीर ने इसी के अनुसार, फिल्डिंग तय की, वह एक शातिर क्रिकेट खिलाड़ी हैं। ऐसा आत्मविश्वास होना अच्छी बात है। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस विकेट पर अपने प्रदर्शन को बरकरार रख पाना थोड़ा मुश्किल है। संजू सैमसन और सैम बिलिंग्स ने दिल्ली की पारी की अच्छी शुरुआत की।’ IPL के प्रत्येक मैच में अंतिम एकादश टीम में बदलाव किए जाने पर ऐंडरसन ने कहा, ‘इस तरह के बदलाव करते रहना लाभकारी होता है। किसी कार्य के लिए सही इंसान को तलाशना जरूरी है।’

इन्हें भी पढ़ें:

पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि अगर इस टूर्नामेंट में जीत हासिल करनी है, तो उनकी टीम की गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘हमारी बल्लेबाजी भी थोड़ी कमजोर थी। दिल्ली का स्कोर 188 था, जो हमारी योजना से 30 रन अधिक था।’ मैक्सवेल ने कहा, ‘दिल्ली के खिलाफ मैच में हम क्रिकेट के तीनो क्षेत्रों- गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण- में असफल रहे।’ ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी ने हालांकि, पंजाब के बल्लेबाज अक्षर पटेल की सराहना की। अक्षर ने 29 गेंदों में 44 रन बनाए। उन्होंने कहा कि अक्षर ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखा है और केसी करियप्पा भी अच्छा खेल रहे हैं।

Latest Cricket News