IPL 2017: इन क्रिकेटरों की पत्नियों का लगता है ग्लैमर का तड़का
आईपीएल एक ऐसा इवेंट है जिसमें ग्लैमर का ज़बरदस्त तड़का लगता है। ओरनिंग सेरेमनी से लेकर लगभग हर मैच में आयोजकों की कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा सेलिब्रिटीज़ को जमा किया जाए ताकि प्रतियोगिता की रौनक में चार चांद लग जाएं।
साक्षी
साक्षी धोनी आईपीएल में सबसे चर्चित नाम रहा है। वह हमेशा ध्यान खींचती हैं। धोनी के लिए यह पहला आईपीएल है, जब वह कप्तान नहीं हैं। एमएस धोनी इस बार स्टीव स्मिथ की कप्तानी में राइजिंग पुणे के लिए खेल रहे हैं हालांकि उनका बल्ला इसमें अब तक नहीं चला है और वह उन पर काफी दबाव है, लेकिन साक्षी अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराएंगी।
