1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: जब डिविलियर्स ने कोहली से कहा ''शांत भीम शांत''

IPL 2017: जब डिविलियर्स ने कोहली से कहा ''शांत भीम शांत''

टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान मैदान में अपनी आक्रमकता के लिए जाने जाते हैं और कभी-कभी वह आपे से भी बाहर हो जाते हैं जो ज़ाहिर है ये स्वभाव सही निर्णय करने में बाधा भी बन सकता है।

de Villeirs, Kohli- India TV Hindi
de Villeirs, Kohli

नयी दिल्ली: टीम इंडिया और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान मैदान में अपनी आक्रमकता के लिए जाने जाते हैं और कभी-कभी वह आपे से भी बाहर हो जाते हैं जो ज़ाहिर है ये स्वभाव सही निर्णय करने में बाधा भी बन सकता है। शांत स्वभाव हमेशा फ़ायदेमंद होता है। कोहली के साथी और दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का दावा है कि उन्होंने कोहली को दबाव में शांत रहने की कला सिखाई है। डिविलियर्स का ये भी कहना है कि विराट कोहली ने उनका जुनून बरक़रार रखने में मदद की है।

कोहली और डिविलियर्स आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की ओर से खेलते हैं और उन्हें मैदान के बाहर भी अच्छा दोस्त माना जाता है। 

डिविलियर्स ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, मैं उससे कुछ साल आगे हूं। मुझे लगता है कि मैं उसकी तरह हूं- वह खेल को काफी जुनून, उर्जा और अच्छे कौशल के साथ खेलते हैं, अपने खेल पर कड़ी मेहनत करते हैं और हार बिलकुल भी स्वीकार नहीं करते। 

उन्होंने कहा, मुझे उसका जज्बा पसंद है। वह मेरी अधिक उम्र में मुझे यह जज्बा दे रहा है। दक्षिण अफ्रीका के इस स्टार ने दावा किया कि कोहली को शांत करने में उनका भी प्रभाव है। 

उन्होंने कहा, उसने जो चीज मुझसे सीखी है वह शायद कुछ हद तक चीजों को नियंत्रित करना, दबाव में शांत रहना और स्पष्ट तथा सही फैसले लेने के लिए कभी कभी जुनून को कुछ हद तक छिपाना शामिल है। 

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह यह हासिल करने के काफी करीब है और शायद यह ऐसी चीज है जो उसने मुझमें देखी है। 

डिविलियर्स 10000 टेस्ट रन के करीब हैं लेकिन 8074 रन बनाने के बावजूद वह इसे बड़ी उपलब्धि नहीं मानते। पीठ में तकलीफ के कारण डिविलियर्स आईपीएल 10 में अभी नहीं खेल पा रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें 33 बरस की उम्र में भी चोट से उबरने में कोई समस्या नहीं है। 

Latest Cricket News