A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: पंत और संजू ने दिल्ली को दिलाई अप्रत्याशित जीत

IPL 2017: पंत और संजू ने दिल्ली को दिलाई अप्रत्याशित जीत

IPL में आज यहां दिल्ली ने गुजरात को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने 209 रनों का लक्ष्य 17.3 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। दिल्ली के लिए रिषभ पंता ने शानदार 97 रन बनाए जबकि संजू सैमसन (61) ने भी अच्छा साथ दिया।

Pant- India TV Hindi
Pant

दिल्ली: IPL में आज यहां  दिल्ली ने गुजरात को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने 209 रनों का लक्ष्य 17.3 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। दिल्ली के लिए रिषभ पंता ने शानदार 97 रन बनाए जबकि संजू सैमसन (61) ने भी अच्छा साथ दिया। इस जीत के साथ दिल्ली की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बरक़रार हैं।  दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया था। 

पंत ने 9 छक्कों और 6 चौक्कों की मदद से 43 बॉल में 97 रन बनाए। संजू सैमसन ने भी 31 बॉलों पर 61 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी हुई।

इसके पहले कप्तान सुरेश रैना (77) और दिनेश कार्तिक (65) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी के दम पर गुजरात लायंस ने मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 208 रन बनाए।

रैना और कार्तिक ने तीसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की। यह गुजरात की तरफ से इस आईपीएल में पहली शतकीय साझेदारी है। इन दोनों ने 12 ओवर में 11.08 की औसत से रन जोड़े।

गुजरात को ड्वायन स्मिथ (9) ने अच्छी शुरूआत दी और पहले ओवर की पहली दो गेंदों पर शाबाज नदीम पर दो चौके जड़े। लेकिन अगले ओवर में कागिसो रबाडा ने पहली ही गेंद पर ब्रेंडन मैक्लम (1) को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। अगली ही गेंद पर नदीम ने सीधे विकटो पर गेंद को मारते हुए स्मिथ को पवेलियन पहुंचाया। इसी ओवर में मार्लन सैमुएल्स ने रैना का मुश्किल कैच छोड़ा। इसके अगली गेंद पर रैना को श्रेयस अय्यर ने एक और जीवनदान दिया।

रैना ने दो जीवनदानों का भरपूर फायदा उठाया और तेजी से रन बनाए। रैना और कार्तिक की जोड़ी ने पावरप्ले के खत्म होने तक टीम का कुल स्कोर 58 तक पहुंचा दिया था। सातवें ओवर में समी की गेंद पर रैना को तीसरा जीवनदान मिला। सैमुएल्स इस बार भी रैना का कैच नहीं पकड़ पाए। रैना इस समय 41 रनों पर थे।

रैना ने नौवें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। कार्तिक शुरू में धीमा खेल रहे थे और रैना एक छोर से रन बन हे थे। पैर जमने के बाद कार्तिक ने भी बड़े शॉट लगाए। कार्तिक ने 13वें ओवर में कोरी एंडरसन को लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

Latest Cricket News