1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ़ की उम्मीद ज़िंदा रखी

IPL 2017: दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ़ की उम्मीद ज़िंदा रखी

कोरे एंडरसन (नाबाद 41) की सानदार बैटिंग की बदौलत आज यहां दिल्ली ने IPL में हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया और इसके साथ ही उसकी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद भी ज़िंदा हो गईं।

Sanju- India TV Hindi
Sanju

दिल्ली: कोरे एंडरसन (नाबाद 41) की सानदार बैटिंग की बदौलत आज यहां दिल्ली ने IPL में हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया और इसके साथ ही उसकी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद भी ज़िंदा हो गईं।

दिल्ली के लिए एंडरसन के अलावा  नायर (39), पंत (34), अय्यर (33) ने भी अच्छा योगदान किया। हैदराबाद के लिए मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए।

इसके पहले  युवराज सिंह (नाबाद 70) और मोएजिज हेनरिक्स (नाबाद 25) की शानदार नाबाद साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयडेविल्स के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा था।

कप्तान डेविड वॉर्नर (30) और शिखर धवन (28) ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरूआत दी। इसी स्कोर पर मोहम्मद शमी ने वॉर्नर को बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

इसके बाद केन विलियमसन (24) ने धवन के साथ हैदराबाद की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन अमित मिश्रा ने श्रेयस अय्यर के हाथों धवन को कैच आउट कर टीम का दूसरा विकेट गिराया।

धवन के आउट होने के बाद विलियमसन और भारत के अनुभवी बल्लेबाज युवराज ने टीम के खाते में 17 रन ही जोड़े थे कि 12वें ओवर की चौथी गेंद पर शॉट मारने की प्रयास में विलियमसन क्रिस मौरिस के हाथों लपके गए।

हैदराबाद की पारी को आगे बढ़ाने के लिए युवराज का साथ देने आए हेनरिक्स ने निर्धारित समय तक कोई और विकेट गिराए बिना 93 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को 185 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

इस बीच, 17वें ओवर के दौरान सैमसन के पास मौरिस की गेंद पर युवराज को लपककर इस साझेदारी को तोड़ने का अच्छा अवसर मिला था, लेकिन गेंद के हाथों से फसलने के साथ ही सैमसन के हाथों से हैदराबाद के चौथे बल्लेबाज को पवेलियन भेजने का मौका भी चूक गया। 

इस मैच में दिल्ली के लिए शमी ने दो, जबकि मिश्रा ने एक विकेट लिया।

Latest Cricket News