टीम इंडिया और राईज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सितारे भले ही इन दिनों ग़र्दिश में चल रहे हौं लेकिन ज़िंदगी जीने के उनके अंदाज़ में कोई फ़र्क नही आया है।
धोनी ने हाल ही में (9 अप्रैल) में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह IPL के थीम सॉंग ''जियो धन धनादन'' पर नाचते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी नज़र आ रहे हैं हालंकि वे सब धोनी की नृत्य कला देख रहे हैं।
IPL 2017: धोनी और पुणे मालिक के रिश्ते हो गए बद से बदतर, टीम से बाहर भी हो सकते हैं
आपको बता दें कि इस साल धोनी से पुणे की कप्तानी लेकर स्टीव स्मिथ को दे दी गई है जिसे लेकर धोनी के फ़ैंस नाराज़ हैं। ये नाराज़गी तब और बढ़ गई जब RPG के चैयरमैन और टीम के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका ने पहले मैच के बाद ट्वीट करके कहा-''स्मिथ ने साबित कर दिया कि जंगल का राजा कौन है।''
इस पर धोनी की पत्नी साक्षी ने तगड़ा जवाब दिया था और कहा था कि समय सबसे बलवान होता है।
ये मैच स्मिथ ने आख़िरी ओवर में जितवाया था हालंकि मैच फ़िनिशर के रुप में मशहूर धोनी दूसरे छोर पर थे लेकिन उनका बल्ला चल नहीं रहा था। धोनी ने तीन मैचों में सिर्फ 28 रन बनाए हैं।
Latest Cricket News