पुणे: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपायर से मज़ाक करना मंहगा पड़ गया। धोनी को आईपीएल के 10वें संस्करण में सुपरजाएंट और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया।
आईपीएल ने एक बयान जारी कर कहा, "इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान गुरुवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के धोनी को मैच रैफरी ने आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए फटकार लगाई है। उन्हें संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।"
हालांकि धोनी को फटकार लगाने के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है, लेकिन धोनी द्वारा मज़ाहिया लहजे में डीआरएस) की मांग करना इस फटकार का कारण हो सकता है।
ये घटना मुंबई पारी के 15वें ओवर में हुई। इमरान ताहिर बॉलिंग कर रहे थे और उनकी एक बॉल पोलार्ड के पैड पर लगी। इस पर धोनी, ताहिर और स्लिप में खड़े कप्तान स्मिथ ने ज़ोरदार अपील की लेकिन अंपायर एस रवि ने इसे ख़ारिज कर दिया क्योंकि उनकी नज़र में बॉल पहले बैट पर लगी थी। बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि बॉल मिडिल स्टंप पर लगती और रिप्ले में भी दिखा कि बॉल पहले पैड पर लगी थी। तभी धोनी ने मज़ाक में DRS का इशारा कर दिया जो थर्ड अंपायर को नागवार गुज़रा।
Latest Cricket News