1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: अच्छी शुरुआत के बाद ढेर हुआ गुजरात, हैदराबाद को 155 का लक्ष्य

IPL 2017: अच्छी शुरुआत के बाद ढेर हुआ गुजरात, हैदराबाद को 155 का लक्ष्य

ईशान किशन (61) और ड्वेन स्मिथ (54) से मिली शानदार शुरुआत का फायदा गुजरात लायंस के शेष बल्लेबाज नहीं उठा सके और बड़े स्कोर पर जाती दिख रही टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19.2 ओवरों में 154 रनों पर ही ढेर हो गई।

Mohammed Siraj | BCCI Photo- India TV Hindi
Mohammed Siraj | BCCI Photo

कानपुर:  ईशान किशन (61) और ड्वेन स्मिथ (54) से मिली शानदार शुरुआत का फायदा गुजरात लायंस के शेष बल्लेबाज नहीं उठा सके और बड़े स्कोर पर जाती दिख रही टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10वें संस्करण के 53वें मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19.2 ओवरों में 154 रनों पर ही ढेर हो गई। एक समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात 180-190 से बड़ा स्कोर खड़ा कर लेगी, लेकिन स्मिथ और किशन की सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद गुजरात के शेष बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

स्मिथ और किशन ने 10.5 ओवरों में 10.24 की औसत से पहले विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने स्मिथ को LBW कर हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। स्मिथ ने अपनी पारी में 33 गेंदें खेलीं और 7 चौके तथा 2 छक्के लगाए। इस जोड़ी के टूटने के बाद हैदराबाद की टीम कुल स्कोर में मात्र 43 रन ही जोड़ पाई। किशन की पारी का अंत मोहम्मद सिराज ने किया। सिराज ने किशन को विकेट के पीछे नमन ओझा के हाथों 120 के कुल स्कोर पर कैच कराया। यहां से गुजरात की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम ने इसी स्कोर पर कप्तान सुरेश रैना (2) और दिनेश कार्तिक (0) के 2 बड़े विकेट गंवा दिए।

राशिद ने एरॉन फिंच (2) को 123 के कुल स्कोर पर बोल्ड कर गुजरात को परेशानी में डाल दिया। विकेट गिरने का सिलसिला रुका नहीं और पूरी टीम आखिरी ओवर की दूसरी गेंद तक पवेलियन लौट गई। रवींद्र जडेजा 20 रनों पर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। राशिद को 3 सफलताएं मिली। भुवनेश्वर कुमार को 2 और सिद्धार्थ कौल को एक विकेट मिला।

Latest Cricket News