A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: जोहरी की तरह दीपिका पदुकोन ने 6 साल पहले ही कोहली को परख लिया था

IPL 2017: जोहरी की तरह दीपिका पदुकोन ने 6 साल पहले ही कोहली को परख लिया था

बॉलीवुड में दीपिका पदुकोन इन दिनों सबसे मंहगी स्टार हैं। दीपिका पहली बार ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप (बैडमिंटन) जीतने वाले प्रकाश पदुकोन की बेटी हैं और ज़ाहिर है खेल से उनका लगाव स्वाभाविक है।

kohli, Deepika- India TV Hindi
kohli, Deepika

बॉलीवुड में दीपिका पदुकोन इन दिनों सबसे मंहगी स्टार हैं। दीपिका पहली बार ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप (बैडमिंटन) जीतने वाले प्रकाश पदुकोन की बेटी हैं और ज़ाहिर है खेल से उनका लगाव स्वाभाविक है। दीपिका टीम इंडिया की न सिर्फ़ ज़बरदस्त फ़ैन हैं बल्कि अच्छे खिलाड़ियों की पारखी भी हैं। उन्होंने छह साल पहले ही कह दिया था कि विराट कोहली का शानदार भविष्य है।

दीपिका टीम इंडिया की तो फ़ैन हैं लेकिन क्या आपको मालूम है उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है?

नागपुर में IPL 2011 में दीपिका की मौजूदगी इस बात का सबूत है कि उन्हें इस खेल से कितना प्रेम है। इस मौक़े पर उन्होंने कहा था, “क्रिकेट के मैदान से फिल्म को प्रोमोट करने के आइडिये से ख़ुश हूं। मुझे लगता है कि क्रिकेट और सिनेमा हमारे देश में धर्म की तरह हैं। उम्मीद करती हूं कि दोनों का कॉंबिनेशन वर्क करेगा।”

जब दीपिका से उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “सचिन महान हैं लेकिन युवा पीढ़ि में कोहली सबसे प्रतिभाशाली हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि वह फ़ोकस्ड रहेंगे और अगर वह इसी तरह से खेलते रहते हैं तो उनका शानदार भविष्य है।”

Latest Cricket News