1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: धोनी फिर फ़्लॉप, क्या पुणे मालिकों को सिखा रहे हैं सबक...?

IPL 2017: धोनी फिर फ़्लॉप, क्या पुणे मालिकों को सिखा रहे हैं सबक...?

IPL में आज यहां गुजरात के ख़िलाफ़ पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर नहीं चले और वो भी ऐसे वक़्त जब टीम को उनकी सख़्त ज़रुरत थी। धोनी लगातार तीन बार तीसरी पारी में 100 के स्ट्राइक रेट से पार नहीं जा सके हैं।

Dhoni- India TV Hindi
Dhoni

राजकोट: IPL में आज यहां गुजरात के ख़िलाफ़ पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर नहीं चले और वो भी ऐसे वक़्त जब टीम को उनकी सख़्त ज़रुरत थी। धोनी लगातार तीन बार तीसरी पारी में 100 के स्ट्राइक रेट से पार नहीं जा सके हैं।

धोनी अब तक चार मैचों में सिर्फ़ 33 ही रन बना सके हैं। 12 नाबाद उनका सर्वाधिक स्कोर है जो उन्होंने मुंबई के ख़िलाफ़ बनाया था।

अब सवाल ये है कि क्या धोनी चुक चुके हैं या फ़िर उनका इस IPL में मन ही नहीं लग रहा है...?

धोनी जैसे बल्लेबाज़ इस तरह से फ़्लॉप हों ये समझ से परे है। तीन पारियों में अगर उनके आउट होने के अंदाज़ से लगता ही नहीं कि ये वहीं माही है जिसके सामने बॉलर थर्राते थे।

तो फिर वजह क्या है? क्यों धोनी के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं? क्या इसकी वजह वो अपमान है जिसका उन्हें इस बार सामना करना पड़ रहा है?

आपको बता दें कि इस बार IPL के मालिक ने अचानक धोनी से कप्तानी छीनकर स्मिथ को सैंप दी। यही नहीं पहले मैच में स्मिथ की शानदार जिताऊ पारी के बाद RPG के चैयरमैन और मालिक के भाई हर्ष गोयनका ने ट्वीट किया था कि स्मिथ ने साबित कर दिया कि जंगल का राजा कौन है।

इस ट्वीट के बाद धोनी के फ़ैंस भड़क गए थे हालंकि बाद में हर्ष ने सफाई दी लेकिन फ़ैंस के गले नहीं उतरी। बात यहीं ख़त्म नहीं हुई। 11 अप्रैल को दिल्ली के ख़िलाफ़ मैच में स्मिथ तबीयत ख़राब होने की वजह से नहीं खेल रहे थे और टीम मैनेजमेंट ने ऐसे में कप्तानी धोनी को सौंपने के बजाय रहाणे को दे दी।

मैनेजमेंट का ये मूव शायद धोनी के दिल पर लग गया और वह पूरी तरह टीम से कटे लगने लगे हैं। 

मालिक नीलामी में बड़ी रक़म ख़र्च करके टीम बनाते हैं और उनका मक़सद इससे मुनाफ़ा कमाना होता है। धोनी मंहगे खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और ज़ाहिर है उनके नहीं चलने से टीम के भविष्य पर सवालिया निशान लग सकता है। यानी टीम मालिक को सोचना पड़ेगा कि IPL में इतना पैसा लगाकर उन्होंने क्या अक़्लमंदी की है? 

एक बात तो साफ है कि धोनी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि वह अपने करिअर के अंतिम मुक़ाम पर हैं लेकिन गोयनका बंधुओं के पास खोने के लिए सब कुछ है।

Latest Cricket News