उड़ता पंजाब हाल ही में आई एक बॉलीवुड मूवी है जिसमें पंजाब में मादर द्रव्य की तस्करी और युवाओं में इसकी लत के बारे में बताया गया है। ये तो रही फिल्म की बात लेकिन IPL 2017 में मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच सच में एक उड़ता पंजाब देखने को मिला। इस उड़ते खिलाड़ी को देखकर टीम के कोच वीरेंद्र सहवाग और कप्तान ग्लैन मैक्सवेल अपनी हंसी नही रोक पाए।
दअसल 11 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच चल रहा था और पंजाब के फ़ास्ट बॉलर ईशांत शर्मा अपने पूरे रंग में थे यानी पूरे जोश के साथ बॉलिंग कर रहे थे। लेकिन ज़्यादा दम लगाने के चक्कर में वह एक नही, दो नहीं बल्कि तीन तीन बार गिर पड़े। ये नज़ारा देखकर मैक्सवेल और सहवाग की तो छूटी हंसी, दर्शक भी लोटपोट हो गए। स्टेडियम के स्क्रीन पर तभी लिखा आया उड़ता पंजाब।
Latest Cricket News