1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्लेऑफ में जगह नहीं बनाते तो हमारे लिए शर्म की बात होती: वॉर्नर

प्लेऑफ में जगह नहीं बनाते तो हमारे लिए शर्म की बात होती: वॉर्नर

IPL 10 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा है कि अगर उनकी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाती तो यह मौजूदा विजेता के लिए शर्म की बात होती।

David Warner | PTI Photo- India TV Hindi
David Warner | PTI Photo

कानपुर: IPL 10 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा है कि अगर उनकी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाती तो यह मौजूदा विजेता के लिए शर्म की बात होती। हैदराबाद ने गुजरात लायंस को 8 विकेट से हराते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की।

मैच के बाद वॉर्नर ने कहा, ‘अगर सनराइजर्स प्लेऑफ में जगह नहीं बनाती तो यह हमारे लिए शर्म की बात होती।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने शानदार खेल खेला। कुछ देर के लिए मैं अपना सिर नोच रहा था। लेकिन जब हमने लगातार विकेट लिए तो पता चला कि विकेट थोड़ी धीमी है। गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है। सिराज ने हमारी वापसी कराई।’ वॉर्नर ने कहा, ‘शानदार गेंदबाजी बताती है कि इस देश में कितनी प्रतिभा है, खासकर टी-20 और एकदिवसीय में।’

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने एक समय अपने 2 विकेट महज 25 रनों पर ही खो दिए थे। वॉर्नर से जब पूछा गया कि क्या ऐसी स्थिति में उनके ऊपर दबाव था तो उन्होंने कहा, ‘हमारी किस्मत ने थोड़ा साथ दिया। टॉप 4 में पहुंचने का दबाव था। लेकिन हम जानते थे 2 विकेट जल्दी गिर जाने से कुछ नहीं होगा।’ 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच चुने गए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा, ‘मुश्किल मैच में मुझे मैन ऑफ द मैच चुना गया। विकेट धीमी थी इसलिए गेंद की गति कम करनी पड़ी। भुवी भाई ने मुझे बताया कि कैसे गेंदबाजी करनी है।’

Latest Cricket News