1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: जडेजा ने खोला राज़, इसलिये हंसे थे कोहली

IPL 2017: जडेजा ने खोला राज़, इसलिये हंसे थे कोहली

Kohli, Jadeja- India TV Hindi
Kohli, Jadeja

कुछ दिनों पहले रवींद्र जडेजा पर हंसते हुए विराट कोहली की एक तस्वीर वायरल हुई थी। मीडिया में कहा गया था कि कोहली इस तस्वीर में जडेजा के नए लुक का मजाक उड़ा रहे हैं। अब जडेजा ने खुलासा किया है कि उस वक्त दोनों के बीच क्या बात हो रही थी और विराट कोहली के हंसने का कारण क्या था। 

जडेजा ने एक इंटरव्यू में ख़ुलासा किया, ‘वो फोटो रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से ठीक पहले की थी जब विराट मुझे राजपूत बुलाने लगे थे। उन्होंने यही मेरा निकनेम रख दिया है और मुझे बहुत गर्व होता है जब वो मुझे इस नाम से बुलाते हैं। मैं और विराट भाई जैसे हैं और इस तरह के मोमेंट हमारे रिलेशनशिप का हिस्सा हैं।’

बता दें कि गुजरात लायंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 18 अप्रैल को मैच था। ये फोटो मैच के बाद काफी वायरल हुआ था, जिसमें कहा गया था कि विराट इशारा करते हुए जडेजा के नए लुक पर हंस रहे हैं। राजकोट में हुआ ये मैच बेंगलुरु ने 21 रन से जीता था।

Latest Cricket News