1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: पंजाब ने पुणे को 6 विकेट से हराया, मैक्सवेल की शानदार पारी

IPL 2017: पंजाब ने पुणे को 6 विकेट से हराया, मैक्सवेल की शानदार पारी

ग्लेन मैक्सवेल (44 नॉटआउट) और डेविड मिलर (30 नॉटआउट) की शानदार पारियों के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने IPL 10 के अपने पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 6 विकेट से हरा दिया।

Glenn Maxwell | DIBYANGSHU SARKAR/AFP/Getty Images- India TV Hindi
Glenn Maxwell | DIBYANGSHU SARKAR/AFP/Getty Images

इंदौर: ग्लेन मैक्सवेल (44 नॉटआउट) और डेविड मिलर (30 नॉटआउट) की शानदार पारियों के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने IPL 10 के अपने पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 6 विकेट से हरा दिया। कप्तान के रूप में यह मैक्सवेल का पहला मैच था और उन्होंने एक समय मुश्किल में नजर आ रही पंजाब की टीम को अपनी कप्तानी पारी से उबार दिया।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुणे ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 163 रन बनाए थे और पंजाब को यह मैच जीतने के लिए 164 रन का लक्ष्य दिया था। पंजाब ने इस स्कोर को 19 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने मैक्सवेल का अच्छा साथ दिया और उनके साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 7.5 ओवरों में 10.08 के औसत से 79 रन जोड़े।

पंजाब ने एक समय अपने 4 विकेट 85 रनों पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद मैक्सवेल और मिलर ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। इस जीत में पंजाब के गेंदबाजों की भी अहम भूमिका रही जिन्होंने पुणे को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। पुणे की तरफ से बेन स्टोक्स सर्वाधिक 50 और मनोज तिवारी ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली।

Latest Cricket News