1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: अनुष्का के पहले इस हिरोइन पर मरते थे विराट कोहली

IPL 2017: अनुष्का के पहले इस हिरोइन पर मरते थे विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का अफ़ैयर जग ज़ाहिर है। क्रिकेट का मैदान हो या फिर पब्लिक प्लेस, दोनों अक़्सर साथ-साथ देखे जाते देखे जाते हैं।

Kohli- India TV Hindi
Kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का अफ़ैयर जग ज़ाहिर है। क्रिकेट का मैदान हो या फिर पब्लिक प्लेस, दोनों अक़्सर साथ-साथ देखे जाते देखे जाते हैं। ख़बरों के अनुसार दोनों जल्द ही वैवाहिक बंधन में भी बंध सकते हैं और दोनों के परिजनों को भी इस रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं है। 

आपको बता दें कि कोहली अनुष्का को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं और अगर कोई सोशल मीडिया पर उनके साख बदतमीज़ी करता है तो कोहली उसे छोड़ते नहीं हैं। तो अब आप समझ गए होंगे कि कोहली अनुष्का से किस हद तक प्यार करते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि अनुष्का कोहली का पहला प्यार नहीं हैं। वह इसके पहले भी किसी और से प्रेम कर चुके हैं और वो भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से।

IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के कप्तान विराट कोहली अपने शुरुआती दिनों में जेनेलिया डिसूज़ा पर बुरी तरह फ़िदा थे।

Genelia Dsouza

दरअसल विराट कोहली ने जब टीम इंडिया में क़दम ही रखा था तब का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने इस बात का ख़ुलासा किया है। 

कोहली ने बताया कि वह जेनेलिया डिसूज़ा पर मरते थे क्योंकि वह उन्हें बहुत क्यूट लगती थी। उन्होंने ये भी कहा कि वह डिसूज़ा को खेलता देखना चाहते थे।

Latest Cricket News