पिछले हफ़्ते एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई है जिसमें टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के कप्तान विराट कोहली ग्लैमरस IPL एंकर अर्चना विजया की टांगों को घूरते नज़र आ रहे हैं।
तस्वीर जब वायरल हो गई तो लोग तरह-तरह की बात करने लगे और मामला अर्चना तक पहुंच गया। इस घटना से अर्चना विफरी हुई हैं। इस तस्वीर के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मुझे सबसे पहले लगा: ओह माय गॉड, लोग चटपटी ख़बरें बनाने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं? लोग किसी को नीचा दिखाने पर आमादा हैं?
“विराट का शानदार क्रिकेट करिअर रहा है। हम सभी उनके अनुशासन के मुरीद हैं। उनकी सोच एकदम साफ है लेकिन देखिये लोगों ने उनके साथ क्या कर दिया”
दरअसल कोहली अर्चना की टांगों को नहीं कुछ और ही देख रहे थे लेकिन तस्वीर का ऐंगल और टाइमिंग कुछ ऐसा रहा कि लोगों को कुछ और ही नज़र आ रहा है। सच्चाई तो ये है कि कोहली अर्चना की गोद में रखे टैबलेट को देख रहे थे।
अर्चना ने कहा, “हम इंटरव्यूह के दौरान रैपिड फ़ायर राउंड खेल रहे थे और वो बेचारा (कोहली) नक़ल करने की कोशिश कर रहा था यानी टैबलेट पर लिखे जवाब पढ़ने की कोशिश कर रहा था। सबसे दुखद बात ये है कि गंभीर न्यूज़ आउटलेट्स ने तक इसे प्रकाशित कर दिया। पत्रकारिता को महत्वहीन बना दिया।”
उन्होंने कहा कि कोहली से उनके बहुत अच्छे संबंध हैं और दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं। “विराट ने जब अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, मैं वहां थी, हमारे बीच सौहार्द है। जब उन्होंने मुझे देखा तो पूछा, ‘Dude, पिछले साल तुम कहां थीं? लौटने पर स्वागत है!’ हमारे बीच इस तरह की बेतकल्लुफ़ी है।” she told.
Latest Cricket News