1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: कोहली एक्शन में आने को बेक़रार, जिम में बहा रहे हैं पसीना

IPL 2017: कोहली एक्शन में आने को बेक़रार, जिम में बहा रहे हैं पसीना

IPL 2017 में तीन में से दो मैच हारने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के कप्तान विराट कोहली अब मैदान पर उतरने को बेक़रार हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि वह चोट से उबरने के बाद वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पहला मैच 14 अप्रैल को खेल सकते हैं।

खदपतग- India TV Hindi
खदपतग

IPL 2017 में तीन में से दो मैच हारने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के कप्तान विराट कोहली अब मैदान पर उतरने को बेक़रार हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि वह चोट से उबरने के बाद वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पहला मैच 14 अप्रैल को खेल सकते हैं। ये मैच बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। 

दरअसल विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो पोस्ट किया है जिसमें वे जिम में वेट लिफ्टिंग करते नज़र आ रहे हैं। विराट को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान रांची टेस्ट में फ़ील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगी थी और तब से वह मैदान से बाहर हैं। वह धर्मशाला में चौथा मैच भी नहीं खेले थे।

विराट जिम में जिस तरह बड़ी आसानी से वज़न उठा रहे हैं उससे लगता है कि उनकी वापसी में अब ज़्यादा देर नहीं है। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा है, ‘मैदान पर लौटने के लिये इंतजार नहीं कर सकता। अब लगभग वापसी के लिए तैयार हूं। 

इससे पहले बीसीसीआई ने कहा था कि विराट के चोट से उबरने का आंकलन अप्रैल के दूसरे हफ्ते में किया जाएगा। विराट की गैरमौजूदगी में इस आईपीएल में आरसीबी की अच्छी शुरुआत नहीं हो पाई ह। वह अब तक तीन में से दो मुकाबले वे हार चुकी है।

कोहली की ग़ैरहाज़िरी में शैन वॉटसन के हाथ में टीम की कमान है।
 

Latest Cricket News