क्रिकेट जेंटलमैन्स गेम माना जाता है लेकिन आज के दौर में जब गला काट प्रतियोगित हो, ये भावना कम ही देखने को मिलती है। खिलाड़ियों में मैदान पर झड़प होना इन दिनों आम बात है लेकिन गर्मागर्मी के माहौल में भी IPL 2017 में खेल भावना देखने को मिली।
सोमवार को IPL में हैदराबाद और मुंबई के बीच मैच चल रहा था जो अंत में हैदराबाद ने जीतकर प्लऑफ के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया। हैदराबाद में हुए मैच में जीत के बाद जहां स्थानीय लोगों ने अपनी टीम को सिर आंखों पर बैठा लिया वहीं एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा जिसे दर्शकों ने अपने दिल में बसा लिया।
दरअसल हुआ यूं कि 8 ओवर के बाद मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के जूते के फ़ीते खुल गए। उन्होंने सहमते हुए हैदराबाद के लिए खेल रहे अफ़ग़ानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी से उनके फीते बांधने का आग्रह किया और नबी ने बिना झिझक फ़ौरन नीचे झुककर फीते बांध दिए। ये देखकर दर्शक गदगद हो गए और तालियों से उनकी सराहना की जिसके जवाब में नबी बस मुस्कुरा दिए।
Latest Cricket News