1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: मनीष पांडे की तूफानी पारी, KKR ने मुंबई इंडियंस को दिया 179 रनों का लक्ष्य

IPL 2017: मनीष पांडे की तूफानी पारी, KKR ने मुंबई इंडियंस को दिया 179 रनों का लक्ष्य

IPL 10 के अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।

Gautam Gambhir | PTI Photo- India TV Hindi
Gautam Gambhir | PTI Photo

मुंबई: IPL 10 के अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। मनीष पांडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद पर 81 रन बनाए। दोनों टीमों का ही यह दूसरा मैच है। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता की टीम ने जहां अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी, वहीं मुंबई को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता की टीम ने अपने पहले मैच में गुजरात लायंस को हराया था जबकि मुंबई को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स से हार मिली थी। कोलकाता ने पीयूष चावला के स्थान पर अंकित राजपूत को मौका दिया है जबकि मुम्बई ने टिम साउदी के स्थान पर लसिथ मलिंगा और अंबाती रायडू के स्थान पर हरभजन सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

आइए, जानते हैं इस मैच से जुड़ी हर जरूरी अपडेट के बारे में...

-20 ओवर में कोलकाता का स्कोर- 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन

-18.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन

-14 ओवर में कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 107 रन

- यूसुफ पठान आउट,11.4 ओवर के बाद कोलाकाता का स्कोर-87/4

-लिन को बुमराह ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। स्कोर 7.3 ओवर में 67/3

-7 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर, 65/2, लिन-30, मनीष पांडे-5 पर नॉटआउट

- कोलकाता को बड़ा झटका, गंभीर के बाद उथप्पा भी आउट। स्कोर 4.5 ओवर में 48/2।

- 3 ओवर के बाद कोलकाता 34/0। गंभीर 17, लिन 13 पर नॉटआउट।

- एक ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन। गंभीर 2, लिन 6 पर नॉटआउट।

टीमें इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, क्रिस वोक्स, अंकित राजपूत, कुलदीप यादव, सुनील नरेन और ट्रेंट बोल्ट।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल, जोस बटलर, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नितिश राणा, मिशेल मैक्लेगन, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा।

Latest Cricket News