1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: पंजाब ने जीता टॉस, दिल्ली को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

IPL 2017: पंजाब ने जीता टॉस, दिल्ली को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने पंजाब क्रिकेट संघ के आई.एस.बिंद्रा स्टेडियम में IPL 10 के 36वें मैच में रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Karun Nair | PTI Photo- India TV Hindi
Karun Nair | PTI Photo

चंडीगढ़: किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने पंजाब क्रिकेट संघ के आई.एस.बिंद्रा स्टेडियम में IPL 10 के 36वें मैच में रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान जहीर खान को हुई हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण इस मैच के लिए करुण नायर को दिल्ली टीम की कमान सौंपी गई है।

अब तक खेले गए 7 मैचों में से केवल 2 में फतह हासिल करने वाली दिल्ली 8 टीमों की तालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान पर है, वहीं पंजाब 8 में से 3 मैचों में जीत के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमें IPL 10 में दूसरी बार एक-दूसरे के सामने हैं। इससे पहले फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में दिल्ली ने पंजाब को 51 रनों से हराया था। इस मैच के लिए पंजाब की अंतिम एकादश में 3 बदलाव हुए हैं। इयोन मोर्गन, हाशिम अमला और टी. नटराजन की वापसी हुई है। अनुरीत सिंह, ईशांत शर्मा और केसी किरयप्पा बाहर हुए हैं।

दिल्ली की टीम में भी 3 बदलाव हुए हैं। कप्तान जहीर खान, पैट कमिंस और अंकित बावने के स्थान पर टीम में सैम बिलिंग्स, शाबाज नदीम और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है।

टीमें इस प्रकार हैं:

दिल्ली डेयरडेविल्स: करुण नायर (कप्तान), संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कोरी एंडरसन, क्रिस मौरिस, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, सैम बिलिंग्स, शाबाज नदीम और मोहम्मद शमी।

किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मनन वोहरा, शॉन मार्श, हाशिम अमला, मार्टिन गुप्टिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मोहित शर्मा, वरुण एरॉन, संदीप शर्मा, अक्षर पटेल और टी नटराजन।

Latest Cricket News