1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: शोनाली नागरानी की नज़रों में ये हैं सबसे hottest खिलाड़ी

IPL 2017: शोनाली नागरानी की नज़रों में ये हैं सबसे hottest खिलाड़ी

2013 की फ़ेमिना मिस इंडिया इंटरनैशनल और IPL की पूर्व एंकर शोनाली नागरानी बाक़ी लोगों की तरह क्रिकेट की दीवानी हैं और मैच पर बारीक नज़र रखती हैं।

Shonali Nagrani- India TV Hindi
Shonali Nagrani

2013 की फ़ेमिना मिस इंडिया इंटरनैशनल और IPL की पूर्व एंकर शोनाली नागरानी बाक़ी लोगों की तरह क्रिकेट की दीवानी हैं और मैच पर बारीक नज़र रखती हैं। शोनाली ने IPL होस्ट करने के अलावा ICC Cricket World Cup 2007, Word T20 2009 और 2010 में एंकरिंग भी की थी।

शोनाली ने हाल ही में एक प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बार को दिए इंटरव्यूह में IPL 2017 के अपने पसंदीदा हॉट खिलाड़ियों के नाम गिनवाए हैं। शोनाली के अनुसार राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट के कप्तान स्टीव स्मिथ इस साल शानदार प्रदर्शन करने वालों में से एक होंगे।

Steve Smith

शोनाली ने कहा, “स्टीव स्मिथ। मैंने कई सालों से उन्हें क्रिकेट खेलते देखा है और बेहद शांत रहने वाले खिलाड़ी हैं। वह कप्तानी कैसे करते हैं, ये देखना दिलटस्प होगा। वह इस IPL के स्टार होंगे।

ये पूर्व हसीन एंकर क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग की भी दिवानी हैं।

gayle,virender sehwag

“क्रेस गेल IPL के ब्रैंड अंबेसेडर हैं। उनकी बैटिंग देखना अपने आप में एक लुत्फ़ है। लेकिन दुख की बात है कि सहवाग इस बार नहीं खेल रहे हैं। मैं उन्हें और गेल को एक दूसरे के खिलाफ़ बैटिंग करते देखना चाहती थी।'' 

Latest Cricket News