A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: आखिरी ओवर में उनादकट की हैट्रिक, पुणे ने हैदराबाद को हराया

IPL 2017: आखिरी ओवर में उनादकट की हैट्रिक, पुणे ने हैदराबाद को हराया

IPL 10 के 44वें मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया। 149 रनों के लक्ष्य को बचाने उतरे पुणे के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन ही बना सकी।

Jaydev Unadkat | BCCI Photo- India TV Hindi
Jaydev Unadkat | BCCI Photo

हैदराबाद: IPL 10 के 44वें मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया। 149 रनों के लक्ष्य को बचाने उतरे पुणे के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन ही बना सकी। पुणे की इस जीत में गेंदबाज जयदेव उनादकट का अहम योगदान रहा, जिन्होंने आखिरी ओवर में बगैर कोई रन दिए हैट्रिक जमा दी।

हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी और उसके 4 विकेट बाकी थे। लेकिन आखिरी ओवर लेकर आए उनादकट ने हैट्रिक पूरी की और अपनी टीम को जीत दिला दी। उनादकट ने 4 ओवरों के अपने कोटे से 30 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि बेन स्टोक्स ने इतने ही ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। हैदराबाद के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर (40) और युवराज सिंह (47) ही उपयोगी पारियां खेल सके। दोनों के अलावा दहाई का आंकड़ा पार करने वाले शिखर धवन ने 19 रनों की पारी खेली। हैदराबाद का शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सका।

17 ओवरों में 4 विकेट पर 117 रन बनाने वाली हैदराबाद की टीम आखिरी के 3 ओवरों में सिर्फ 19 रन जोड़ सकी और 5 विकेट गंवाए। इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पुणे ने कप्तान स्टीवन स्मिथ (34), स्टोक्स (39) और महेंद्र सिंह धोनी (31) के बूते 8 विकेट पर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस जीत के साथ पुणे पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि हैदराबाद की टीम चौथे पायदान पर फिसल गई।

Latest Cricket News