A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो कोहली की बढ़ती का नाम दाढ़ी के पीछे ये है कहानी

तो कोहली की बढ़ती का नाम दाढ़ी के पीछे ये है कहानी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक़्सर नये-नये अवतार में नज़र आते रहे हैं। इन दिनों वह ख़ास तरह की दाढ़ी में दिख रहे हैं। वही नहीं बल्कि IPL में केल रहे टीम इंडिया के उनके कई साथियों ने भी उनकी तरह दा़ड़ी रखी थी लेकिन अब कटवा ली है या फिर शेप बदल दि

Kohli- India TV Hindi
Kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक़्सर नये-नये अवतार में नज़र आते रहे हैं। इन दिनों वह ख़ास तरह की दाढ़ी में दिख रहे हैं। वही नहीं बल्कि IPL में केल रहे टीम इंडिया के उनके कई साथियों ने भी उनकी तरह दा़ड़ी रखी थी लेकिन अब कटवा ली है या फिर शेप बदल दिया है। लेकिन कोहली अपनी दाढ़ी को हाथ लगाने के लिए बिल्कुल तैयार नही है और वजह है उनकी दोस्त बॉलिवुड स्टार अनुष्का शर्मा। जी हां! अनुष्का ने कोहली से साफ कह दिया है-ख़बदार जो दाढ़ी कटवाई। 

दरअसल विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने हार्दिक पांड्या, रवींद्र जाडेजा और रोहित शर्मा के #BREAKTHEBEARD चैलेंज का जवाब देते हुए लिखा-सॉरी बॉयज, लेकिन मैं अभी दाढ़ी हटाने के लिए तैयार नहीं हूं। लेकिन आप लोगों का नया लुक शानदार है। 

इस तस्वीर के नीचे अनुष्का शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा-you cannot, यानी करना भी मत।

आपको बता दें कि BREAKTHEBEARD का चैलेंज सबसे पहले रवींद्र जाडेजा ने लिया था। गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए आईपीएल मैच में रवींद्र जाडेजा एक नए ही अवतार के साथ मैदान पर उतरे थे। 18 अप्रैल को गुजरात लॉयन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया था। जाडेजा जो अकसर कर्ली बालों और घनी दाढ़ी में दिखते थे, अब वह मूछों और डकटेल बीयर्ड स्टाइल में नजर आए थे। उनका हेयरस्टाइल भी बदला-बदला नजर आया था। कर्ली बालों की जगह अब उन्होंने बाल स्ट्रेट करा लिए हैं। जाडेजा ने अपने नए लुक का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया था, जिसमें पहले वो अपने पुराने लुक में दिखते हैं और अचानक नए स्टाइलिश लुक में आ जाते हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था-अब मैदान पर गेम को बदलने की जरूरत है और ड्रेसिंग रूम में लुक को।

इसके बाद टीम इंडिया के एक अन्य क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी अपना लुक जाडेजा को देखकर चेंज कर लिया था। पांड्या ने भी जाडेजा के स्टाइल में एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में पांड्या ने लिखा था, रवींद्र जाडेजा ये तुम्हारे लिए है। अब से ड्रेसिंग रूम में कोई कन्फ्यूजन नहीं होगा।

Latest Cricket News