1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: कोहली ने जडेजा के हेयर स्टायल की उड़ाई खिल्ली

IPL 2017: कोहली ने जडेजा के हेयर स्टायल की उड़ाई खिल्ली

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अब शुरु में आराम करने के बाद IPL में नज़र आ रहे हैं जहां वह गुजरात लॉयंस के लिए खेल रहे हैं। जैसा कि सब जानते हैं जडेजा फ़ैशनपरस्त हैं और पिछले मैच में वह नये

kohli, jadeja- India TV Hindi
kohli, jadeja

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अब शुरु में आराम करने के बाद IPL में नज़र आ रहे हैं जहां वह गुजरात लॉयंस के लिए खेल रहे हैं। 

जैसा कि सब जानते हैं जडेजा फ़ैशनपरस्त हैं और पिछले मैच में वह नये लुक में नज़र आए यानी उन्होंने अपना हेयरस्टायल बदला इस उम्मीद से कि लोगों को उनका नया लुक ख़ूब भाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उनका ये लुक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को न सिर्फ़ पसंद नहीं आया बल्कि उन्होंने जडेजा की खिल्ली ही उड़ा दी। 

खिल्ली उड़ाने वाला फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में विराट जडेजा पर हसंते नजर आ रहे। नए लुक में जडेजा के बाल पहले से छोटे और दाढ़ी-मूछ भी नए स्टाइल में नजर आ रही है जबकि, इससे पहले उनके बाल कर्ली और बड़े थे। 

इस मैच में बेंगलुरु ने गुजरात को 21 रन से हराया। पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु ने 2 विकेट खोकर 213 रन बनाए। गेल ने 77 और विराट ने 64 रन की इनिंग खेली। जवाब, में गुजरात की टीम 192 रन पर ऑलआउट हो गई। जडेजा ने 29 रन बनाए।

Latest Cricket News