1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: जानें क्यों दीपिका पादुकोण ने पसंदीदा खिलाड़ियों की लिस्ट से ग़ायब किए धोनी, युवी के नाम

IPL 2017: जानें क्यों दीपिका पादुकोण ने पसंदीदा खिलाड़ियों की लिस्ट से ग़ायब किए धोनी, युवी के नाम

बॉलीवुड की सबसे मंहगी अदाकारा दीपिका पादुकोण का खेल से गहरा रिश्ता है और हो भी क्यो न आख़िर वह प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं जो ऑल इंग्लैंड जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे।

Dhoni, Deepika, Yuvi- India TV Hindi
Dhoni, Deepika, Yuvi

बॉलीवुड की सबसे मंहगी अदाकारा दीपिका पादुकोण का खेल से गहरा रिश्ता है और हो भी क्यो न आख़िर वह प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं जो ऑल इंग्लैंड जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे।

दीपिका टीम इंडिया की न सिर्फ़ ज़बरदस्त फ़ैन हैं। दीपिका टीम इंडिया की तो फ़ैन हैं लेकिन क्या आपको मालूम है उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है?

नागपुर में IPL 2011 में दीपिका की मौजूदगी इस बात का सबूत है कि उन्हें इस खेल से कितना प्रेम है। इस मौक़े पर उन्होंने कहा था, “क्रिकेट के मैदान से फिल्म को प्रोमोट करने के आइडिये से ख़ुश हूं। मुझे लगता है कि क्रिकेट और सिनेमा हमारे देश में धर्म की तरह हैं। उम्मीद करती हूं कि दोनों का कॉंबिनेशन वर्क करेगा।”

जब दीपिका से उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “सचिन महान हैं लेकिन युवा पीढ़ि में कोहली सबसे प्रतिभाशाली हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि वह फ़ोकस्ड रहेंगे और अगर वह इसी तरह से खेलते रहते हैं तो उनका शानदार भविष्य है।”

दिलचस्प बात ये है कि दीपिका ने पसंदीदा खिलाड़ियों की लिस्ट में वो दो नाम नहीं गिनवाए जिनसे उनके अफ़ैयर की खबरें थीं। खबरों के मुताबिक दीपिका का धोनी और युवराज सिंह से अफ़ैयर था लेकिन युवी के possesive nature (चिपकू) की वजह से ये रिश्ता ज़्यादा दिन नहीं चल सका। धोनी शुरुआती दिनों में दीपिका पर फ़िदा थे लेकिन बाद में उन्होंने साक्षी से शादी कर ली।

Latest Cricket News