क्रिकेट जगत में डीआरएस को वैसे तो डिसीजन रिव्यू सिस्टम के नाम से जाना जाता है लेकिन भारत में इसे सभी धोनी रिव्यू सिस्टम कहते है। दरअसल इसका इस्तेमाल भारतीय टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अगर 100 बार क्रिकेट के मैदान में करतें है तो लगभग 97 से 99 बार वो सही साबित होते हैं। यही कारण है कि भारतीय फैन्स ने इसे धोनी का नाम दे दिया है।
अन्तराष्ट्रीय मैचों की बात करे तो कप्तान भलें ही टीम इंडिया के कोहली हो लेकिन डीआरएस का अंतिम फैसला धोनी ही लेते है। क्योंकि कोहली यह बात अच्छे से जानते है कि धोनी डीआरएस लेने के मामले में उनसे 10 कदम आगे हैं। वहीं बात रोहित शर्मा की करें तो उन्हें भी डीआरएस लेने की कला में धोनी से आगे देखा जाता है। ऐसा ही वीडियो आईपीएल के दौरना छाया हुआ है। जिसमें धोनी, रोहित और कोहली के डीआरएस लेने की कला के बारें में दिखाया गया है।
दरअसल, वर्तमान में आईपीएल का 12वां सीज़न जारी है। जिसमें देखा गया की भारतीय कप्तान विराट कोहली डीआरएस पर फैसला लेने के मामले में रोहित शर्मा और धोनी से पीछें रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में शुरू से समझदारी के साथ फैसला लेते आए है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी कप्तानी की कला में डीआरएस के गुण का इस्तेमाल करना अच्छे से सीख लिया है। मगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराटकोहली अभी भी इस कला से अनजान है। उन्होंने कई बार आईपीएल के सीज़न 12 में जल्दबाजी में डीआरएस का इस्तेमाल करते देखा गया है जिससे उनकी टीम को नुकसान भी उठाना पड़ा है।
कुछ इस तरह का वीडियो भी आईपीएल की वेबसाइट पर छाया हुआ है। जिसमें कप्तान कोहली डीआरएस के लिए तय समय 15 सेकेंड्स में फैसला नहीं कर पाते जबकि धोनी और रोहित समय का पूरा फायदा उठाकर सटीक निर्णय लेते हैं। जिससे उनकी टीम को मदद मिलती है।
ऐसे में विश्वकप 2019 को शुरू होने में बस एक माह का समय बचा हुआ है। जिसके लिए कोहली को अपनी कप्तानी में डीआरएस के गुण को भी घोलना होगा। हालाँकि उस दौरान कोहली के साथ विकटों के पीछे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मैदान में टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा मौजूद रहेंगे। जिन्हें पहले भी कई बार कोहली को बीच मैदान में सलाह देते देखा गया है। इस लिहाज़ से कोहली को ज्यादा चिंता करने की जरूरत तो नहीं है लेकिन हाँ उनके लिए डीआरएस एक चुनौती जरूर बना हुआ है। जिस पर वो पार पाना चाहेंगे।
Latest Cricket News