A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ ने इस साथी खिलाड़ी को बताया सर्वश्रेष्ठ युवा फिनिशर

IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ ने इस साथी खिलाड़ी को बताया सर्वश्रेष्ठ युवा फिनिशर

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टीम के साथी ऋषभ पंत की प्रशंसा करते हुए उन्हें युवाओं में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार किया। 

<p>दिल्ली कैपिटल्स के...- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 

विशाखापत्तनम। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टीम के साथी ऋषभ पंत की प्रशंसा करते हुए उन्हें युवाओं में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार किया। इस 21 साल के खिलाड़ी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से मात दी। पंत ने 21 गेंद में पांच छक्के से 49 रन की पारी खेली और वेस्टइंडीज के कीमो पॉल ने बुधवार की रात पारी की अंतिम गेंद से पहले खलील अहमद पर चौका जड़कर मैच समाप्त किया।

शॉ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘इन टी20 मैचों में काफी दबाव होता है। मैं प्रार्थना कर रहा था कि हम जीत जायें। पंत ने शानदार पारी खेली। मैं कह चुका हूं कि वह युवा खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर है। वह हमेशा हमारे लिये मैच में मौका बनाता है। वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। दुर्भाग्य से वह हमारे लिये फिनिश नहीं कर सका लेकिन अंत में कीमो ने अच्छा किया।’’

शॉ ने 38 गेंद में 56 रन की अर्धशतकीय पारी से शीर्ष स्कोरर रहे जिससे टीम ने अच्छी शुरूआत की। उन्होंने कहा, ‘‘पहले छह ओवर अहम होते हैं क्योंकि अगर आप बोर्ड पर रन जुटाते हो तो इससे अन्य बल्लेबाजों पर से दबाव कम हो जाता है।’’ 

Latest Cricket News