A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-8 : नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, लियागेंदबाजी करने का का फैसला

IPL-8 : नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, लियागेंदबाजी करने का का फैसला

पुणे,  माहाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 14वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी का फैसला किया।

आईपीएल-8 : नाइट राइडर्स...- India TV Hindi
आईपीएल-8 : नाइट राइडर्स ने जीता टॉस किया गेंदबाजी का फैसला

पुणे,  माहाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 14वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी का फैसला किया। मौजूदा चैम्पियन नाइट राइडर्स को अब तक दो में एक जीत मिली और एक हार मिली है, जबकि किंग्स इलेवन को तीन मैचों में एक जीत और दो हार मिली है।

पाकिस्तान के साथ जारी एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश लौट चुके शाकिब अल हसन की जगह नाइट राइडर्स ने रायन टेन डोसेट को जगह दी है। इसके अलावा पिछले मैच में पदार्पण करने वाले स्पिन गेंदबाज के. सी. करियप्पा की जगह उमेश यादव को वापस बुला लिया गया है।

किंग्स इलेवन ने भी दो बदलाव किए हैं। डेविड मिलर और ऋषि धवन की जगह थिसारा परेरा और गुरकीरत सिंह को बुलाया गया है।

टीमें :

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, उमेश यादव, सुर्यकुमार यादव, मनीष पांडेय, मोर्ने मोर्कल, पीयुष चावला, रायन टेन डोसेट, सुनील नरेन, आंद्र रसेल।

किंग्स इलेवन पंजाब : जॉर्ज बेले (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय, ग्लेन मैक्सवेल, रिद्धिमान साहा, थिसारा परेरा, गुरकीरत सिंह मान, मिशेल जानसन, अक्षर पटेल, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा।
 

Latest Cricket News