1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-8 : कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 184 रनों का लक्ष्य

IPL-8 : कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 184 रनों का लक्ष्य

चेन्नई: किंग्स इलेवन पंजाब ने ईडन गरडस स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 44वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 184 रनों का

नाइट राइडर्स के सामने...- India TV Hindi
नाइट राइडर्स के सामने 184 रनों का लक्ष्य

चेन्नई: किंग्स इलेवन पंजाब ने ईडन गरडस स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 44वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा है। आईपीएल-8 में अब तक 10 मैचों में केवल दो जीत हासिल कर सके किंग्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 183 रन जोड़े।

ग्लैन मैक्सवेल ने 22 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली। वहीं, डेविड मिलर 11 गेंदों में दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 27 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे।

मिलर ने सारे चौके, छक्के आंद्रे रसेल द्वारा डाले गए मैच के आखिरी ओवर में लगाए और टीम के खाते में 21 रन जोड़ने में सफल रहे।

नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नरेन ने चार सफलताएं हासिल कीं। रसेल को एक विकेट मिला।

बहरहाल, मुरली विजय (28) और मनन वोहरा (39) ने किंग्स इलेवन को बेहतर शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में 45 रन जोड़े। दिग्गज कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज नरेन ने हालांकि पहले मुरली और फिर 11वें ओवर में वोहरा को पेविलयन भेजा।

इसके बाद रिद्धिमान साहा (33) और मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए केवल 34 गेंदों में 65 रन जोड़ कर किंग्स इलेवन को गति दी। नरेन ने यहां एक बार फिर किंग्स इलेवन को झटका दिया। पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर नरेन ने पहले मैक्सवेल और फिर आखिरी गेंद पर साहा को आउट किया।

Latest Cricket News