नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नौंवा सीजन 9 अप्रैल यानी कल शुरु हो गाया। आईपीएल सीजन 9 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियन्स और नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच मुंबई में खेला जाएगा। आईपीएल सीजन का बिगुल शुक्रवार को बॉलीवुड सितारों की रंगीन शाम के साथ बजा। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी धमाकेदार परफोर्मेंस दी। तो दूसरी ओर सिंगर हनी सिंह भी लंबे समय के बाद पूरे जोश में सिंगिंग करते नजर आए। वहीं टी-20 वर्ल्ड चैंपियन कैरेबियाई टीम के ड्वेन ब्रावो ने भी ओपनिंग सेरेमनी में अपना जलवा बिखेरा।
दर्शकों ने भी ब्रावो के 'चैम्पियंस डांस' का खूब लुत्फ उठाया। वेस्टइंडीज की विश्व टी20 चैम्पियन टीम के सदस्य ब्रावो सफेद ब्लेजर और काली पैंट पहनकर आए थे और उनकी प्रस्तुति के दौरान साथी क्रिकेटरों और दर्शकों ने उनकी खूब हौसलाअफजाई की। ब्रावो ने एक अन्य गाने 'चलो चलो' पर भी डांस किया और इस दौरान बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर अंकित तिवारी उनके साथ थे, जिन्होंने 'चैम्पियन डांस' का भारतीय रूप 'हिंदुस्तान में बड़े बड़े चैम्पियन' गाया।
जैकलीन की शानदार प्रस्तुति के बाद सभी 8 टीमों के कप्तानों को एमसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट प्लेज के लिए बुलाया गया। इनमें जहीर खान (दिल्ली डेयरडेविल्स), सुरेश रैना (गुजरात लॉयन्स), एमएस धोनी (राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट्स), विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद), गौतम गंभीर (कोलकाता नाइटराइडर्स), डेविड मिलर (किंग्स इलेवन पंजाब) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियन्स) शामिल रहे। सभी कप्तानों ने अपनी-अपनी टीम की तरफ से इस पर हस्ताक्षर किए। आईपीएल सेरेमनी के कार्यक्रम में आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला, बीसीसीआई के सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ पहुंचे थे। कार्यक्रम का संमापन भी काफी भ्भव्य अंदाज में किया गया।
Latest Cricket News