A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. OMG! फिंच ने चेताया कोहली को, बोले शर्मिंदा करना बंद करो

OMG! फिंच ने चेताया कोहली को, बोले शर्मिंदा करना बंद करो

गुजरात लॉयंस के ऑल राउंडर एरॉन फ़िंच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली से इन दिनों बहुत नाराज़ चल रहे हैं और उन्होंने साफ कोहली को चेता दिया है कि वह हद से पार

Aaron Finch, Virat Kohli- India TV Hindi
Aaron Finch, Virat Kohli

गुजरात लॉयंस के ऑल राउंडर एरॉन फ़िंच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली से इन दिनों बहुत नाराज़ चल रहे हैं और उन्होंने साफ कोहली को चेता दिया है कि वह हद से पार कर रहे हैं। फ़िंच ने कहा है कि कोहली को उन लोगों को इस तरह से शर्मिंदा करने का कोई हक़ नहीं बनता।

दरअसल कोहली IPL-9 में ग़ज़ब के फ़ार्म में चल रहे हैं और विरोधी टीम के गेंदबाज़ों को क्लब स्तर के गेंदबाज़ की तरह ट्रीट कर रहे हैं। उनका बल्ला है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा और वह 865 रन बनाकर टॉप बैट्समैन की लिस्ट में ठॉप पर हैं। इसमें चार सेंचुरी और 5 हाफ़ सेंचुरी शामिल हैं। आईसीसी टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी कोहली नंबर वन हैं।

ICC T20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर दो पर विराजमान ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ एरॉन फिंच का कहना है कि कोहली जिस तरह से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं उससे बाकी बल्लेबाजों को शर्मिंदगी हो रही है। उन्होंने ट्वीट किया, 'क्या आप बल्लेबाज़ी को इतना आसान बनाना बंद करेंगे? यह दुनिया के ज्यादातर बल्लेबाजों के लिए शर्मिंदगी की बात है।'

फिंच ही नहीं दुनिया भर के दिग्गज कोहली की बल्लेबाजी के फैन हो चुके हैं।

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी कहा है कि इस समय कोहली को कोई चीज नहीं रोक सकती है। पूर्व कैरेबियाई खिलाड़ी और कमेंटेटर इयान बिशप ने ट्वीट किया, 'मुझे माफ करिए, लेकिन विराट कोहली नॉर्मल नहीं हो सकते। एक आईपीएल सीजन में चार सेंचरी!'

Latest Cricket News