A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: सट्टेबाज़ गिरोह घरा गया, नक़दी, मोबाइल बरामद

IPL: सट्टेबाज़ गिरोह घरा गया, नक़दी, मोबाइल बरामद

बरहामपुर: पुलिस ने बुधवार को यहां IPL में सट्टेबाज़ी का रैकेट चलाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 11 लाख रुपय से ज़्यादा कैश और मोबाइल ज़ब्त किए। सट्टेबाज़ी की सूचना मिलने पर पुलिस ने

IPL betting racket busted- India TV Hindi
IPL betting racket busted

बरहामपुर: पुलिस ने बुधवार को यहां IPL में सट्टेबाज़ी का रैकेट चलाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 11 लाख रुपय से ज़्यादा कैश और मोबाइल ज़ब्त किए।

सट्टेबाज़ी की सूचना मिलने पर पुलिस ने लांजीपल्ली के चंदन नगर में एक घर पर छापा मारा और दो युवाओं को हिरासत में ले लिया। उनके पास से 11,18,080 नक़दी, 10 मोबाइल फ़ोन और एक लैपटॉप बरामद किया।

पूछताछ से पता चला है कि इस रैकेट में 10-15 लोग और शामिल हैं जिनकी तलाश जारी है।

आपको बता दें कि IPL में मैच फिक्सिंग और सटेटबाज़ी के चलते इसके पहले भी कई नामी खिलाड़ी और सटोरिये गिरफ़्तार किए जा चुके हैं और प्रतियोगिता के इस संस्करण में सट्टेबाज़ी और मैच फ़िक्सिंग पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

 

Latest Cricket News