1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: धोनी को एक और झटका, फ़ाफ डूप्लेसिस चोट की वजह से बाहर

IPL: धोनी को एक और झटका, फ़ाफ डूप्लेसिस चोट की वजह से बाहर

लगता है धोनी के सितारे बहुत गर्दिश में चल रहे हैं। केविन पीटरसन के बाद अब राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स के एक और बल्लेबाज़ फाफ डूप्लेसिस भी चोट के कारण IPL से बाहर हो गए हैं।

Faf-du-Plessis- India TV Hindi
Faf-du-Plessis

लगता है धोनी के सितारे बहुत गर्दिश में चल रहे हैं। केविन पीटरसन के बाद अब राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स के एक और बल्लेबाज़ फाफ डूप्लेसिस भी चोट के कारण IPL से बाहर हो गए हैं। उनकी अंगुली में चोट लगी है दिसे ठीक होने में 6 हफ़्ते लगेंगे।

डूप्लेसिस ने सोशल मीडिय पर लिखा, “और बदक़िस्मती से मेरा Ipl टूर्नामेंट ख़त्म हुआ। अंगुली टूट गई और 6 हफ़्ते के लिए केल से बाहर।

डूप्लेसिस ने अपनी टीम को दन्यवाद दिया। उन्होंने 6 मैच में 206 रन बनाए थे जिसमें दो हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

इसके पहले पीटरसन भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं।

डूप्लेसिस ने आख़िरी मैच हैदराबाद के ख़िलाप खेला था जो पुणे 34 रन से जीत गई थी। उन्होंने इस मैच में 21 बॉल पर 30 रन बनाए थे। पीटरसन की जगह ख़्वाजा उस्मान आ रहे हैं।

अंक तालिका में पुणे 6 में से 4 मैच हारकर नीचे से तीसरे स्थान पर है।

Latest Cricket News