A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: मुम्बई के सामने दिल्ली ने रखा 165 रनों का लक्ष्य

IPL: मुम्बई के सामने दिल्ली ने रखा 165 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने शनिवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें संस्करण के 17वें मकाबले में मुम्बई इंडियंस के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर

JP-Duminy- India TV Hindi
JP-Duminy

नई दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने शनिवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें संस्करण के 17वें मकाबले में मुम्बई इंडियंस के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवरों में चार विकेट पर 164 रन बनाए। दिल्ली के लिए संजू सैमसन ने 60 और ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने 49 रनों नाबाद पारी खेली।

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बीते मैच में शतक लगाकर उसे जीत दिलाने वाले क्विंटन डी कॉक (9) इस बार सस्ते में आउट हुए। कॉक को 11 के कुल योग पर मिशेल मैकक्लानेघन ने कैच आउट कराया।

इसके बाद श्रेयस अय्यर (19) और सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी करते हुए स्थिति को सम्भालने का काम किया।

अय्यर हालांकि 20 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाने के बाद हार्द्रिक पंड्या की गेंद पर अंबाती रायडू के हाथों कैच आउट हुए। हरभजन सिंह ने करुण नायर (5) को 54 के कुल योग पर टिम साउदी के हाथों कैच कराकर दिल्ली को तीसरा झटका दिया। नायर की विदाई के बाद सैमसन ने हालांकि ड्यूमिनी के साथ चौथे विकेट के लिए 51 गेंदों पर 71 रन जोड़े।

सैमसन 125 के कुल योग पर आउट हुए। सैमसन ने 48 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद दिल्ली को कोई नुकसान नहीं हुआ। पवन नेगी (नाबाद 10) ने ड्यूमिनी के साथ नाबाद रहते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक योग तक पहुंचाने का काम किया।

नेगी ने 10 गेंदों पर एक चौका लगाया जबकि ड्यूमिनी ने 31 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। मुम्बई की ओर से मैकक्लानेघन ने दो विकेट लिए जबकि हार्दिक और हरभजन को एक-एक सफलता मिली।

यह दिल्ली का चौथा और मुम्बई का छठा मैच है। दिल्ली ने पहला मैच गंवाने के बाद लगातार दो मैच जीते हैं। उसे लगातार तीसरी जीत की तलाश है।
दूसरी ओर, मुम्बई को पांच में से दो मैचों में जीत मिली है लेकिन तीन मैचों में उसे हार का स्वाद चखना पड़ा है। तालिका में दिल्ली चौथे और मुम्बई छठे स्थान पर है।

Latest Cricket News