A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: ऐसे जश्न मनाया है धवन और भुवनेश्वर ने जीत का

IPL: ऐसे जश्न मनाया है धवन और भुवनेश्वर ने जीत का

विशाखापत्तनम: रविवार को IPL में मंबई इंडियंस पर सनराइज़र्स हैदराबाद की जीत में हालंकि मैन ऑफ द मैच तो हैदराबाद के गेंदबाज़ आशीष नेहरा रहे जिन्होंने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए

Shikhar Dhawan and Bhuvneshwar Kumar- India TV Hindi
Shikhar Dhawan and Bhuvneshwar Kumar

विशाखापत्तनम: रविवार को IPL में मंबई इंडियंस पर सनराइज़र्स हैदराबाद की जीत में हालंकि मैन ऑफ द मैच तो हैदराबाद के गेंदबाज़ आशीष नेहरा रहे जिन्होंने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए लेकिन जीत की नींव डालने में ओपनर शिखर धवन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कप्तान डेविड वार्नर के साथ पहले विकेट के लिए न सिर्फ 85 रन जोड़े बल्कि 57 बॉल पर 82 रन भी बनाए।

मुंबई पर इस शानदार जीत के बाद धवन ने ड्रेसिंग रुम में बॉलर भुवनेश्वर कुमार के साथ जश्न मनाया और उनके मुंह पर केक भी मल दिया। कुमार ने भी अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए तीन ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया।

हैदराबाद के 177 रनों के जवाब में मुंबई 92 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही हैदराबाद 12 अंक लेकर पाइंट टेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि मुंबई 10 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है। 

Latest Cricket News