A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हॉग के साथ गेंदबाजी करने में मजा आता है : चावला

हॉग के साथ गेंदबाजी करने में मजा आता है : चावला

कोलकाता: IPL में कोलकाता नाइटराइडर्स के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि अनुभवी ब्रैड हॉग के साथ गेंदबाजी करने में उन्हें मजा आता है और इस आस्ट्रेलियाई का प्रदर्शन दूसरे छोर से उनके लिये

piyush chawla and brad hogg- India TV Hindi
piyush chawla and brad hogg

कोलकाता: IPL में कोलकाता नाइटराइडर्स के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि अनुभवी ब्रैड हॉग के साथ गेंदबाजी करने में उन्हें मजा आता है और इस आस्ट्रेलियाई का प्रदर्शन दूसरे छोर से उनके लिये काम आसान कर देता है। हॉग ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ कल 19 रन देकर तीन विकेट लिये और अपनी टीम की नौ विकेट से बड़ी जीत में अहम भूमिका निभायी।

चावला ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, वह : हॉग : हमेशा उर्जावान बना रहता है और उसके साथ गेंदबाजी करने में मजा आता है। वह वास्तव में दूसरे छोर से आपको अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित करता है और आज भी ऐसा हुआ। उसने अच्छी शुरूआत की। केवल दो रन दिये और विकेट लिया। दूसरे छोर से केवल अंकुश लगाये रखना था।

उन्होंने कहा, कलाई का स्पिनर होने के कारण मुझे और हॉग को किसी भी विकेट पर थोड़ा फायदा रहता है और यदि हम सही क्षेत्र में अच्छी तेजी से गेंद करें तो हमें टर्न मिलता है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। केकेआर का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को मुंबई इंडियन्स से होगा। इसके बाद उसे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के कारण अपने अगले छह मैच बाहर खेलने हैं। चावला ने कहा, कोलकाता और एक दो अन्य स्थानों पर आपको धीमा विकेट मिलेगा। हमें अपने बाहरी मैचों में अमूमन अलग तरह के विकेट मिलते हैं। इसलिए स्पिनरों के रूप में यह हमारे लिये अच्छी शुरूआत है।

Latest Cricket News