A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: चोट के चलते प्रतियोगिता से बाहर हुए हेस्टिंग्स

IPL: चोट के चलते प्रतियोगिता से बाहर हुए हेस्टिंग्स

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स टखने की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। हेस्टिंग्स को

John Hastings, KKR- India TV Hindi
John Hastings, KKR

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स टखने की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। हेस्टिंग्स को पिछले सप्ताह मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी। बावजूद इसके उन्होंने मैच में अपने कोटे के ओवर पूरे किए थे।

कोलकाता हालांकि यह मैच हार गई थी। हेस्टिंग्स चोट के बाद स्वदेश लौट गए हैं।

कोलकाता के सहायक कोच साइमन कैटिज ने कहा, "हेस्टिंग्स ने दर्द के साथ गेंदबाजी की थी। मैच के बाद उनके कुछ स्कैन कराए गए। वह अब आस्ट्रेलिया लौट गए हैं।"

उन्होंने कहा, "हेस्टिंग्स का इस तरह आईपीएल से बाहर हो जाना काफी दुखद है। वह टीम के लिए उपयुक्त सदस्य थे। उन्होंने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन भी किया था।"

हेस्टिंग्स के विकल्प की अभी तक घोषणा नहीं की गई है।

Latest Cricket News